Advertisement
एटीपी फाइनल्स : ज्वेरेव की शानदार शरुआत, शेल्टन के खिलाफ जीता मुकाबला

अलेक्जेंडर ज्वेरेव आठ दिन पहले पेरिस मास्टर्स के सेमीफाइनल में जैनिक सिनर से मिली करारी हार के बाद पहली बार प्रतिस्पर्धा कर रहे थे। वह इस मुकाबले में बेहद तरोताजा नजर आए और पहला सेट 6-3 से अपने नाम किया।
दूसरे सेट में अपनी सर्व पर बार-बार दबाव में आने और 2-2 के स्कोर पर दो ब्रेक प्वाइंट बचाने के बावजूद, बेन शेल्टन ने ज्वेरेव को टाई-ब्रेक के लिए मजबूर किया।
अमेरिकी खिलाड़ी ने टाई-ब्रेक में 4/0 की बढ़त के साथ जल्द ही निर्णायक सेट के लिए मजबूर कर दिया, और बाद में उन्होंने 6/4 पर दो सेट प्वाइंट बनाए। 6/5 पर एक आसान फोरहैंड नेट पर लगाया, और ज्वेरेव ने 7-6(6) से यह सेट अपने नाम किया।
इस जीत के बाद अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने बेन शेल्टन को सराहा है। उन्होंने शेल्टन को दुनिया के सबसे आक्रामक खिलाड़ियों में से एक बताते हुए कहा, "वह अविश्वसनीय रूप से आक्रामक खिलाड़ी हैं। शायद दुनिया के सबसे आक्रामक खिलाड़ियों में से एक हैं। टाई-ब्रेक में उन्होंने शानदार शुरुआत की। मैंने शायद एक या दो पहले सर्व मिस किए और उन्होंने जो पासिंग शॉट मारा (5/4 पर) वह बेतुका था। मुझे उन चीजों पर नियंत्रण रखना होगा, जिन्हें मैं नियंत्रित कर सकता हूं। मैंने टाई-ब्रेक के अंत में अच्छा प्रदर्शन किया और इस जीत से बेहद खुश हूं।"
--आईएएनएस
आरएसजी
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


