Ashes Series : Tom Curran missed first test wicket due to no ball-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नो बॉल के कारण अपने पहले टेस्ट विकेट से चूके टॉम कुरैन

khaskhabar.com: बुधवार, 27 दिसम्बर 2017 11:50 AM (IST)
नो बॉल के कारण अपने पहले टेस्ट विकेट से चूके टॉम कुरैन
मेलबोर्न। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच से मंगलवार को टेस्ट में पदार्पण करने वाले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज टॉम कुरैन थोड़ा उदास हैं। कुरैन ने मेजबान टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर को 99 के निजी स्कोर पर मिड ऑन पर कैच आउट करा दिया था, लेकिन यह गेंद नो बॉल निकली। वार्नर ने इसके बाद आकर अपना शतक पूरा किया। वार्नर हालांकि शतक पूरा करने के ज्यादा देर बाद विकेट पर खड़े नहीं रह सके और 103 रनों के स्कोर पर आउट हो गए। लेकिन, कुरैन अपने पहले टेस्ट विकेट से वंचित रह गए। इसे लेकर यह युवा गेंदबाज थोड़ा उदास है। कुरैन का कहना है कि उन्होंने अंपायर के साथ मिलकर अपना पैर देखा था, लेकिन टीवी रिप्ले में बताया गया कि कुरैन का पांव लाइन से बाहर था और गेंद नो बॉल थी। वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने कुरैन के हवाले से लिखा है, मेरे लिए यह मिलाजुला दिन रहा। मैंने अपना पहला मैच खेला, इसलिए यह मेरे लिए गर्व का पल है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement