Andre Russell and 2 other cricketer return in west indies odi team-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वेस्टइंडीज की वनडे टीम में आंद्रे रसैल सहित तीन क्रिकेटर की वापसी

khaskhabar.com: मंगलवार, 17 जुलाई 2018 1:28 PM (IST)
वेस्टइंडीज की वनडे टीम में आंद्रे रसैल सहित तीन क्रिकेटर की वापसी
प्रोविडेंस। वेस्टइंडीज की वनडे क्रिकेट टीम में लगभग दो साल बाद हरफनमौला खिलाड़ी आंद्रे रसैल की वापसी हुई है। रसैल ने वेस्टइंडीज के लिए पिछला वनडे मैच नवंबर 2015 में खेला था, जिसके बाद अब उन्हें इस टीम में जगह मिली है। बांग्लादेश के खिलाफ 22 जुलाई से खेली जाने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की 23 सदस्यीय टीम की घोषणा की गई है, जिसमें रसैल को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ और बल्लेबाज कीरन पॉवेल की भी टीम में वापसी हुई है लेकिन मार्लोन सैमुअल्स, कार्लोस ब्रेथवेट, निकिता मिलर, शेल्डन कोटरेल और केसरिक विलियम्स को बाहर रखा गया है। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (सीडब्ल्यूआई) ने प्रेस विज्ञप्ति के जरिए टीम की घोषणा की। इसमें टीम के कोच स्टुअर्ट लॉ ने कहा कि रसैल का टीम में वापस आना शानदार है। उनकी ताकत और ऊर्जा इस टीम में जान डालेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement