Yogi will hold a public meeting at Maharajganj on November 27-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

योगी महराजगंज में 27 नवंबर को करेंगे जनसभा

khaskhabar.com: शनिवार, 25 नवम्बर 2017 08:54 AM (IST)
योगी महराजगंज में  27 नवंबर को करेंगे जनसभा
महराजगंज। उत्तर प्रदेश में चल रहे निकाय चुनावों के मद्देनजर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 27 नवंबर को यहां जनपद महराजगंज के भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में एक चुनावी जनसभा करेंगे। डिग्री कॉलेज मैदान में होने वाली योगी की जनसभा को लेकर यहां व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। निकाय चुनाव के लिए जनपद में तीसरे और अंतिम चरण में 29 नवंबर को मतदान होना है। जिले में निकाय चुनाव को लेकर की जाने वाली मुख्यमंत्री योगी की 27 नवंबर की यह रैली अंतिम रैली होगी, क्योंकि इसी दिन की शाम से राज्य में अंतिम चरण के लिए चुनाव प्रचार भी बंद हो जाएगा। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement