Wrestlers agitation postponed after Union Minister Anurag Thakur assurance-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के आश्वासन के बाद पहलवानों का धरना खत्म

khaskhabar.com: शनिवार, 21 जनवरी 2023 11:47 AM (IST)
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के आश्वासन के बाद पहलवानों का धरना खत्म
नई दिल्ली । केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात के बाद प्रदर्शनकारी पहलवनों ने अपना धरना प्रदर्शन बंद कर दिया है । पहलवान बजरंग पूनिया ने कहा कि सभी खिलाड़ियों को केंद्रीय मंत्री(अनुराग ठाकुर) ने आश्वासन दिया है। सभी को समझाया भी है...हम खिलाड़ी अपने आंदोलन को बंद कर रहे हैं क्योंकि हमें सरकार ने आश्वासन दिया है। हमें विश्वास है कि हमें न्याय मिलेगा । केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि खिलाड़ियों के साथ लगातार चर्चा चली। सभी खिलाड़ियों ने भारतीय कुश्ती संघ पर गंभीर आरोप लगाए और क्या सुधार ये चाहते हैं, ये बात भी सामने आई...एक ओवरसाइट कमेटी का गठन किया जाएगा। अगले 4 हफ्तों में ये अपनी जांच को पूरा करेंगे । उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने तक एक कमेटी दैनिक कार्यकलाप को देखेगी। तब तक भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह अपने आप को दैनिक कार्यकलाप से अलग रखेंगे और जांच में सहयोग करेंगे ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement