Advertisement
हम छात्रों के लिए लड़ते-लड़ते मर जाएंगे, परीक्षा रद्द करनी होगी : पप्पू यादव

उन्होंने आगे कहा, "अगर कल परीक्षा होगी तो क्या वह नहीं रुक पाएगी? मेरा मानना है कि यह परीक्षा हर कीमत पर रुकेगी। इस मुद्दे पर हमारी लड़ाई लगातार जारी रहेगी और लड़ते-लड़ते ही मरेंगे।"
इससे पहले बिहार के बेगूसराय में बीपीएससी परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर युवा शक्ति के छात्र सड़क पर उतर आए। सांसद पप्पू यादव के कहने पर बिहार में रेल और सड़क जाम की योजना बनाई गई। इसी के तहत बेगूसराय के युवा शक्ति नेता पिंटू कुमार के नेतृत्व में कई छात्र सुबह एनएच 31 पर पहुंचे और पावर हाउस चौक पर जाम लगा दिया।
पिछले वर्ष 13 दिसंबर को आयोजित संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा में प्रदेश की राजधानी पटना के बापू भवन परीक्षा केंद्र पर प्रश्न पत्र लीक होने की अफवाह फैल गई थी। इसके बाद सैकड़ों उम्मीदवारों ने विरोध दर्ज कराने के लिए परीक्षा का बहिष्कार भी किया था। बीपीएससी ने बापू परीक्षा परिसर में फिर से परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


