Waiting for an accident at the MBS hospital administration Kota-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एमबीएस अस्पताल प्रशासन कर रहा हादसे का इंतजार

khaskhabar.com: शुक्रवार, 19 जनवरी 2018 2:18 PM (IST)
एमबीएस अस्पताल प्रशासन कर रहा हादसे का इंतजार
कोटा। संभाग के सबसे बडे़ एमबीएस अस्पताल में लापरवाही का नजारा लगातार देखा जा रहा है। अस्पताल प्रशासन ने वार्ड में भर्ती मरीजों को हादसे की दहलीज पर लाकर रख दिया है। मेडिसिन वार्ड को ही अस्पताल प्रशासन ने ऑक्सीजन सिलेन्डरों को भंडार बना दिया है। जिसकी वजह से वहां मौजूद नर्सिंग स्टाफ डर के साये में मरीजों का इलाज कर रहा है। दरअसल मेडिसिन वार्ड में ऑक्सीजन सिलेन्डरों को रखनेे के लिए एक कमरा बना दिया जिसमें रोजना करीब 20 सिलेन्डरो को रखा जाता है। ऐसे में वार्ड में सिलेंडरों को रखने के दौरान कई बार कर्मचारियों को चोटें भी लग जाती है। तो वहीं सिलेन्डर हाथ से छूटने पर जोरदार आवाज होती है जिससे मरीजों में डर माहौल बन जाता है। लेकिन उसके बाद भी अस्पताल प्रशासन को मरीजो से कोई सरोकार नहीं रह गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement