Violent clash between Sikhs, farmers, and police in Ambala: DSP loses thumb, 7 police personnel admitted to ICU-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 13, 2026 6:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अंबाला में सिखों-किसानों और पुलिस के बीच तीखा टकराव: DSP का अंगूठा कटा, 7 पुलिसकर्मी ICU में भर्ती

khaskhabar.com: गुरुवार, 13 अगस्त 2026 11:39 PM (IST)
अंबाला में सिखों-किसानों और पुलिस के बीच तीखा टकराव: DSP का अंगूठा कटा, 7 पुलिसकर्मी ICU में भर्ती
दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर 7 घंटे चला बवाल; पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले और किया लाठीचार्ज अंबाला। हरियाणा के अंबाला में गुरुवार को सिख संगठनों और किसानों का प्रदर्शन उग्र हो गया। पंजाब के खालिस्तान-विरोधी नेता गुरसिमरन सिंह मंड पर 7 अगस्त को हुए हमले के मामले में गिरफ्तार अपने दो साथियों की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे जाम कर दिया था। देर शाम हाईवे खाली कराने पहुंची पुलिस टीम के साथ हुए भीषण टकराव में अंबाला के DSP वीरेंद्र का अंगूठा कट गया और 6-7 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आईसीयू (ICU) में भर्ती कराया गया है। 7 अगस्त को हुई थी मारपीट : पंजाब के 'इंटरनेशनल एंटी खालिस्तान टेरेरिस्ट फ्रंट' के अध्यक्ष गुरसिमरन सिंह मंड 7 अगस्त को अंबाला के पंजोखरा गुरुद्वारे पहुंचे थे। आरोप है कि वहां विवाद के बाद भीड़ और निहंगों ने उनकी पिटाई कर दी। पुलिस ने इस मामले में कलरहेड़ी गांव के दो युवकों को हिरासत में लिया था।
हाईवे पर बेरिकेड्स तोड़े : गुरुवार दोपहर 12 बजे पंजोखरा गुरुद्वारे में हुई बैठक के बाद सिखों और किसानों ने दोपहर 1 बजे दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे की ओर कूच किया। पुलिस बेरिकेडिंग को तोड़कर प्रदर्शनकारियों ने हाईवे पर जाम लगा दिया।
रिहाई की मांग पर अड़े रहे : रात करीब 8:30 बजे पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। पुलिस ने गुरसिमरन सिंह मंड पर भी FIR दर्ज कर ली, लेकिन प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए अपने दो साथियों की तुरंत रिहाई की मांग पर अड़े रहे।
रात 9 बजे पुलिस का एक्शन, DGP ने जाना घायलों का हाल
रात 9 बजे जब स्थिति बेकाबू होने लगी तो पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागकर भीड़ को तितर-बितर किया और हाईवे पर यातायात बहाल कराया।
हरियाणा के डीजीपी (DGP) अजय सिंघल ने रात करीब 10 बजे अंबाला के अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस अधिकारियों व जवानों का हाल-चाल जाना। फिलहाल क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement