US intelegence officer said, Terrorists can do nuclear attack on India stealing nuke weapens from Pak-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पाक से परमाणु हथियार चुरा भारत पर हमला कर सकते हैं आतंकी: US अफसर

khaskhabar.com: शुक्रवार, 12 मई 2017 11:30 AM (IST)
पाक से परमाणु हथियार चुरा भारत पर हमला कर सकते हैं आतंकी: US अफसर
वाशिंगटन। पाकिस्तान आधारित आतंकवादी संगठन भारत और अफगानिस्तान पर हमले की योजना बना रहा है। यह खुलासा अमेरिका के शीर्ष खुफिया अधिकारी ने किया है। नेशनल इंटेलिजेंस के डायरेक्टर डैनियल कोट्स ने कहा, इस्लामाबाद आतंकियों को रोकने में नाकाम रहा है। पाकिस्तान के परमाणु हथियारों पर आतंकियों की नजर है। अमेरिकी सीनेट इंटेलिजेंस कमेटी ने आगाह किया है कि तहरीक-ए-पाकिस्तान, आईएसआईएस जैसे आतंकियों से परमाणु हथियारों को खतरा है। नेशनल इंटेलिजेंस के निदेशक डैनियल कोट्स ने एक सुनवाई के दौरान सांसदों से कहा कि भारत विरोधी आतंकवादियों को मिलने वाले सहयोग को बंद नहीं करा पाने में पाकिस्तान की नकामयाबी दिखती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement