up government wants special toll lane for mp mla-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नेताओं को ट्रैफिक से बचाने के लिए टोल पर दी जाएगी स्पेशल लेन

khaskhabar.com: शनिवार, 22 जुलाई 2017 7:25 PM (IST)
नेताओं को ट्रैफिक से बचाने के लिए टोल पर दी जाएगी स्पेशल लेन
लखनऊ। एक तरफ जहां केन्द्र सरकार वीआईपी कल्चर खत्म करने की बात करती हैं वहीं बीजेपी शासित राज्य उत्तर प्रदेश में वीवीआईपी लोगों के लिए टोल प्लाजा पर अलग से लेन की सुविधा दी जाएगी। राज्य सरकार की ओर से 13 जुलाई को एक चिट्ठी जारी की गई थी जिसमें सांसदों और विधायकों के लिए अलग टोल लेन होने की बात कही गई। चिट्टी में लिखा है कि ”राज्य के डीएम सुनिश्चित करें कि सांसद और विधायकों के लिए सड़क जाम की स्थिति में अलग टोल लाइन हों। साथ ही टोल प्लाजा पर सांसद, एमएलए, एमएलसी से किसी भी प्रकार का टोल शुल्क नहीं लिया जाए। सांसद विधायकों के लिए अलग टोल लेन को लेकर उच्च अधिकारियों का कहना है कि एक तरफ तो गाड़ियों से लाल बत्ती उतार कर वीआईपी कल्चर खत्म करने का वादा किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर स्पेशल लेन देकर राज्य सरकार वीआईपी कल्चर को बढ़ावा दे रही है। जानकारों की माने तो सरकार का यह फैसला टोल कर्मचारियों के लिेए मुसीबत बनेगा। दरअसल, विधान परिषद के कुछ सदस्यों ने शिकायत की थी कि उनके साथ टोल प्लाजा पर ठीक व्यवहार नहीं किया जा रहा है। छूट के बावजूद उनसे टोल टैक्स की मांग की जाती है। उनसे पहचान पत्र दिखाने की मांग भी की जाती है। ऐसे में ये निर्देश जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement