Unknown gunmen kill 16 in Salahudin province, four injured in Iraq-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इराक में अज्ञात बंदूकधारियों के हमले में 16 की मौत, 4 घायल

khaskhabar.com: बुधवार, 02 मई 2018 10:23 AM (IST)
इराक में अज्ञात बंदूकधारियों के हमले में 16 की मौत, 4 घायल
बगदाद। इराक के सलाहुद्दीन प्रांत के एक कस्बे के तीन घरों पर अज्ञात बंदूकधारियोंने हमला कर दिया जिसमें कम से कम 16 लोग मारे गए और चार घायल हो गए। सलाहुद्दीन की प्रांतीय पुलिस के लेफ्टिनेंट कर्नल मोहम्मद अल-जुबौरी ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ से कहा कि यह हमला मंगलवार की शाम को हुआ। मशीन गनों से लैस बंदूकधारियों ने राजधानी बगदाद से करीब 60 किलोमीटर दूर दुजैल कस्बे के दक्षिण में स्थित एक गांव के तीन घरों पर हमला किया था। ये तीनों घर रहीम अल-मारजौक नाम के एक न्यायधीश के तीन बेटों के थे। उन्होंने कहा कि सभी पीडि़त तीनों परिवारों के सदस्य हैं और उनमें से ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। जुबौरी ने कहा कि इराकी सुरक्षा बलों ने घटना की जांच शुरू कर दी है जबकि सैनिकों ने इस इलाके को सील कर हमलावरों की तलाश में अभियान शुरू कर दिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement