-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:32 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एआई सुरक्षा: टैक्नॉलॉजी कम्पनियों के हाथों में सिमटती ताक़त पर चिन्ता

Source: UN News: गुरुवार, 26 नवम्बर 2026 00:00 AM (IST)
एआई सुरक्षा: टैक्नॉलॉजी कम्पनियों के हाथों में सिमटती ताक़त पर चिन्ता
कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) का इस्तेमाल, उसकी पहुँच देशों की सीमाओं से परे तक है, मगर अब भी दुनिया के अनेक हिस्सों में इस टैक्नॉलॉजी को पूरी तरह से समझने या उसे आकार दे पाने की सीमित सामर्थ्य ही है. एआई क्षमता के विषय में व्याप्त इन्हीं असमानताओं और एआई सुरक्षा में मौजूदा खाइयों से निपटने के विषय पर संयुक्त राष्ट्र और बारबेडोस द्वारा सोमवार को आयोजित एक बैठक में इन प्रणालियों से होने वाली क्षति की जवाबदेही तय करने पर बल दिया गया है. यह शिखर बैठक एक ऐसे समय में बुलाई गई है, जब कृत्रिम बुद्धिमता को विकसित करने में जुटी शीर्ष कम्पनियों ने ही शक्तिशाली होती जा रही इन प्रणालियों पर चेतावनी जारी की हैं. हाल के दिनों में टैक्नॉलॉजी के ठप होने और साइबर हमलों की घटनाओं ने डिजिटल व्यवस्था की कमज़ोरियों के प्रति ध्यान आकर्षित किया है, जिन पर दुनिया की निर्भरता बढ़ती जा रही है.यूएन महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने इस बैठक में सदस्य देशों को आगाह किया कि एआई के मोर्चे पर प्रगति दर्ज की गई है, लेकिन इसमें निहित जोखिमों से निपटने के लिए और अधिक क़दम उठाए जाने होंगे. उनके अनुसार, मानवता के इतिहास में अब तक सबसे बड़े पैमाने पर ताक़त हस्तांतरित हो रही है और देशों व सरकारों के हाथ से ताक़त अब चुनिन्दा कम्पनियों व व्यक्तियों के हाथों में पहुँच रही है. “दुनिया, एआई सुरक्षा के मानकों में निरन्तर गिरावट की होड़ के जोखिम को मोल नहीं ले सकती है.”इसके मद्देनज़र, यूएन प्रमुख ने एआई जोखिम प्रबन्धन के लिए एक बहुपक्षीय फ़्रेमवर्क का आग्रह किया है, जिसके साथ भरोसेमन्द और स्वतंत्र निरीक्षण की भी व्यवस्था की जानी होगी.उन्होंने ब्रिजटाउन में ‘एआई सुरक्षा’ पर विशेष शिखर बैठक के समापन पर पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि एआई से जुड़े जोखिमों के लिए रक्षा उपाय के तहत अभी टूटे-फूटे तौर-तरीक़ों को ही अपनाया गया है. अक्सर, सरकारें देरी से और धीरे-धीरे ही क़दम उठा पा रही हैं. “इसलिए, मैं ब्रिजटाउन से सदस्य देशों के लिए एक अपील जारी कर रहा हूँ, ताकि एक बहुपक्षीय एआई जोखिम प्रबन्धन फ़्रेमवर्क पर चर्चा शुरू की जाए.” उन्होंने कहा कि सरल शब्दों में, हमें एआई सुरक्षा के लिए एक साझा बुनियाद चाहिए. इसके तहत, निम्न बिन्दुओं पर ध्यान केन्द्रित करने का आग्रह किया गया है:सुरक्षा के लिए साझा उपायपरीक्षण के लिए प्रचलित तौर-तरीक़ेस्पष्ट सुरक्षा प्रावधान और मानदंडपारदर्शिता की न्यूनतम अनिवार्य शर्तेंअत्याधुनिक एआई मॉडल का स्वतंत्र निरीक्षणउपायों को अमल में लाने के लिए हर देश को समर्थन © Bajanpro/Ezra Sealy बारबेडोस के ब्रिजटाउन में एआई सुरक्षा पर आयोजित बैठक के दौरान यूएन महासचिव एंतोनियो गुटेरेश (दाएँ) और प्रधानमंत्री मिया मोटले एक चर्चा में हिस्सा ले रहे हैं. (मध्य). जवाबदेही के बिना ही ताक़तयूएन प्रमुख ने कहा कि एआई के इस्तेमाल से बेहतरी का वादा वास्तविक है और स्वास्थ्य प्रणालियों से लेकर, वैज्ञानिक खोजों में ठोस प्रगति हासिल की जा सकती है. मगर, इनके साथ ही डिजिटल टैक्नॉलॉजी के बेरोकटोक आगे बढ़ने से जुड़े जोखिम भी गहरा रहे हैं.महासचिव गुटेरेश ने कहा कि टैक्नॉलॉजी पर निर्भर सेवाओं में व्यवधान आ रहा है और एआई की वजह से ये ख़तरे बढ़ते जा रहे हैं, जिनके बारे में इन्हें विकसित करने वाले लोगों ने भी नहीं सोचा था. “हमारा यह दायित्व है कि हम इन चेतावनियों को गम्भीरता से लें. नवाचार को रोकने या डर फैलाने के लिए नहीं. लेकिन यह सुनिश्चित करने के लिए कि इन टैक्नॉलॉजी की देखरेख करने की हमारी क्षमता, प्रौद्योगिकी के अनुरूप ही आगे बढ़ सके.”उन्होंने इन ख़तरों के प्रति सचेत करते हुए, “जवाबदेही के बिना टैक्नॉलॉजी. रक्षा प्रावधानों के बिना क्षमता. और ज़िम्मेदारी के बिना ताक़त,” का विशेष रूप से उल्लेख किया.सुधार की आवश्यकतायूएन प्रमुख ने बारबेडोस की प्रधानमंत्री मिया मोटले के साथ एक अनौपचारिक सम्वाद (Fireside Conversation) के दौरान कहा कि पहले शक्ति का हस्तांतरण एक देश से दूसरे देश के बीच होता था, लेकिन अब यह शक्ति राजसत्ता और शासकीय संस्थाओं से हटकर कुछ चुनिन्दा कम्पनियों और व्यक्तियों के हाथों में जा रही है.”उन्होंने कहा कि इस बदलाव से निपटने के लिए दूसरे विश्व युद्ध के बाद स्थापित संस्थाएँ, जिनमें संयुक्त राष्ट्र भी शामिल है, पर्याप्त रूप से सक्षम नहीं हैं.इसके मद्देनज़र, महासचिव गुटेरेश ने वैश्विक व्यवस्था में व्यापक सुधार की आवश्यकता पर बल दिया. उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र ही एकमात्र ऐसा निकाय है जिसमें पूरी दुनिया का प्रतिनिधित्व है और इसलिए यह जायज़ है कि इस दिशा में वैश्विक अगुवाई उसके द्वारा की जाए.उन्होंने चेतावनी दी कि एआई को हथियार के रूप में इस्तेमाल करने की क्षमता महज़ दो देशों और कुछ सीमित कम्पनियों के हाथों में केन्द्रित है, जोकि “बेहद ख़तरनाक” है. यूएन प्रमुख ने स्वायत्त हथियारों पर प्रतिबन्ध लगाने के लिए अपनी अपील फिर दोहराते हुए कहा कि “यह विचार कि कोई मशीन स्वयं यह तय करे कि किसे मारना है, कहाँ मारना है और ऐसा करने के क्या कारण हैं, पूरी तरह से अस्वीकार्य है.”

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement