Advertisement
UGC रोलबैक सवर्ण आक्रोश महापंचायत 23 अगस्त को नई दिल्ली में

अलवर में आयोजित पत्रकार वार्ता में डॉ. राज शेखावत, एक्स-बीएसएफ, संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि महापंचायत से पहले 5 अगस्त से 15 हजार किलोमीटर की जनजागरण वाहन यात्रा शुरू की गई है। यह यात्रा राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों के जिलों से होकर गुजरेगी।
यात्रा के दौरान प्रत्येक जिले में पंचायत, सम्मेलन, जनसंवाद और प्रेस वार्ता के माध्यम से लोगों को UGC रेगुलेशन-2026 की विसंगतियों के बारे में जानकारी दी जाएगी। यात्रा का समापन 23 अगस्त को दिल्ली में होने वाली महापंचायत में होगा। डॉ. शेखावत ने बताया कि महापंचायत में देशभर से सवर्ण समाज के प्रतिनिधि, विद्यार्थी, शिक्षाविद और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी शामिल होंगे। इस दौरान सरकार और संबंधित प्राधिकारियों के समक्ष अपनी मांगें रखी जाएंगी।
उन्होंने सवर्ण समाज के नागरिकों से जनजागरण अभियान में सहयोग करने और अधिक से अधिक संख्या में महापंचायत में पहुंचने की अपील की। अलवर पहुंचने पर डॉ. राज शेखावत का होटल स्वरूप विलास में स्वागत एवं सत्कार किया गया। इस दौरान दशरथ सिंह शेखावत, सूरजभान सिंह गौड़, कमल सिंह राठौड़, जसवंत सिंह लिली, कृष्ण सिंह शेखावत और भंवर सिंह नरूका सहित अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अलवर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


