Two Assam Rifles jawans killed in Nagaland ambush, four injured-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नागालैंड  : आतंकियों के हमले में असम राइफल के दो जवान शहीद, चार घायल

khaskhabar.com: सोमवार, 18 जून 2018 11:00 AM (IST)
नागालैंड  : आतंकियों के हमले में असम राइफल के दो जवान शहीद, चार घायल
नई दिल्ली। नागालैंड में असम राइफल जवानों पर संदिग्ध आतंकियों ने हमला कर दिया। इस हमले में दो जवान शहीद हो गए और चार अन्य घायल हो गए। असम राइफल के महानिरीक्षक के पीआरओ ने बताया कि घटना रविवार शाम तीन बजे के करीब अबोई के पास हुई। उन्होंने बताया कि हथियारों से लैस उग्रवादियों ने असम राइफल्स के छह जवानों की टीम पर घात लगाकर हमला किया। इस हमले में हवलदार फतेह सिंह नेगी और सिपाही एच. कोनयाक शहीद हो गए, जबकि चार अन्य गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि इस हमले में मोन जिले के संदिग्ध नगा उग्रवादियों का हाथ होने की आशंका है। गौरतलब है कि सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की, लेकिन इसमें कितने उग्रवादी घायल हुए इसकी अभी जानकारी नहीं है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement