Advertisement
टीएस सिंह देव ने कहा-अजीब लगा रहा है- लोग पीएम मोदी को भगवान विष्णु का अवतार बता रहे हैं, ये सही नहीं है...

उन्होंने आगे कहा कि राम मंदिर का उद्घाटन ना तो शुभ मुहूर्त में हुआ और ना ही अधूरे मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी चाहिए थी। सनातन और ग्रंथों के अनुसार भी ऐसा नहीं हो सकता है। वैसे आप एक बड़ा इवेंट आयोजित कर रहे हैं। जिसमें आपने किसको-किसको बुलाया। जिस तरह से देश की राष्ट्रपति दौपद्री मुर्मू के हाथों नई संसद का उद्घाटन नहीं करवाया। ठीक वैसे ही अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का न्योता ना देकर उनका अपमान किया है। यह एकमात्र इवेंट था, जिसमें सबने देखा कि 90 प्रतिशत कैमरा पीएम मोदी पर फोकस था। ये देखकर बहुत दुख होता है कि देश में आखिर क्या हो रहा है? अगर हम भगवान राम की भावना से प्रेरित होकर इस कार्य को कर रहे थे, तो कैमरा रामलला की मूर्ति पर होना चाहिए था और रामलला की मूर्ति पर कैमरा केंद्रित करके 2 से 4 प्रतिशत कार्यक्रम में शामिल लोग, चाहे पीएम मोदी हों या सीएम योगी आदित्यनाथ और कुछ महंत, उन पर होना चाहिए था। वैसे कार्यक्रम में लगे कैमरे में किसको फॉलो किया जा रहा था। भाजपा ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को राजनीतिक इवेंट बना दिया और कार्यक्रम में अन्य लोगों को ना बुलाकर राम जी का अपमान किया है।
टीएस सिंह देव ने कहा कि मैंने राम मंदिर के उद्घाटन से पहले रामलला की फोटो देखी। मैं उन फोटो को देखकर बहुत ज्यादा दुखी हुआ था कि पीएम मोदी भगवान राम को हाथ पकड़कर चला रहे हैं और लोगों के पास ये फोटो जा रही है। उनका कोई रिएक्शन नहीं है, सबने चुप्पी साध रखी है। किसी को इस बात का एहसास नहीं है कि हम भगवान राम को चलाकर ले जा रहे हैं। शायद मैं यह सब कुछ पहली बार राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर बोल रहा हूं कि मुझे ये देखकर बहुत तकलीफ हुई। मेरे पिता के जन्म के समय उस वक्त छत्तीसगढ़ के सरगुजा के महाराज रामानुज शरण सिंह देव ने भगवान राम का एक मंदिर बनवाया था और मेरे माता-पिता ने उस मंदिर को बाबा जी को समर्पित कर दिया था। आज भी यही परंपरा है कि बाबा जी और उनके दो अनुयायी हैं, वो उस राम मंदिर की देखभाल करते हैं। इतना ही नहीं रामनवमी के दिन परिवार के व्यक्ति को ही बुलाकर पाठ खुलवाते हैं। मान लीजिए बाबाजी ने हमें सम्मान दे दिया कि आप और आपका परिवार राम जी का पाठ खोलने के लिए आ जाएं। लेकिन, अयोध्या में क्या हो रहा था, एक प्रायोजित प्रोग्राम, जिसमें एक व्यक्ति और पार्टी को प्रमोट करने के लिए सब कुछ किया गया था।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


