Trump calls off imminent military retaliation against Iran-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ट्रंप ईरान के खिलाफ सैन्य प्रतिशोध से पलटे

khaskhabar.com: शुक्रवार, 21 जून 2019 7:59 PM (IST)
ट्रंप ईरान के खिलाफ सैन्य प्रतिशोध से पलटे
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान द्वारा अमेरिकी सैन्य ड्रोन को मार गिराए जाने के जवाब में ईरान के खिलाफ सैन्य हमले को वापस ले लिया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के हवाले से कहा कि ट्रंप ने शुरू में कई इराी लक्ष्यों पर हमले की मंजूरी दे दिया था। इसमें रडार व मिसाइल बैटरीज शामिल हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में गुरुवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने यह बात कही थी।
एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने कहा कि ट्रंप ने गुरुवार की रात अभियान को वापस ले लिया, जो अपने शुरुआती चरण में था।
अधिकारियों ने कहा, ‘‘विमान हवा में थे और पोत अपनी स्थिति में थे, लेकिन कोई मिसाइल नहीं दागी गई, जब शांत रहने का आदेश पहुंचा।’’
रिपोर्ट में कहा गया कि सैन्य हमलों के अंतिम क्षण में ट्रंप के विचार बदलने का कारण पता नहीं चला है। व्हाइट हाउस व पेंटागन ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार किया है।
अमेरिकी सेना ने गुरुवार को पुष्टि की कि एक आरक्यू-4 ए ग्लोबल हॉक अनमैंड एयरक्राफ्ट सिस्टम (यूएएस) को बुधवार रात ईरान के सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली द्वारा मार गिराया गया है।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement