Advertisement
तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम ने 2,937 करोड़ के बजट को दी मंजूरी

बोर्ड ने यह भी निर्णय किया है कि यदि अयोध्या राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट टीटीडी को जमीन आवंटित करने के लिए आगे आता है तो वह अयोध्या में श्रीवारी मंदिर या भजन मंदिरम या सुविधा-केंद्र का निर्माण कर सकता है।
टीटीडी ने यह भी घोषणा की कि मुंबई और जम्मू में श्रीवारी मंदिरों के निर्माण के लिए जल्द ही भूमिपूजन किया जाएगा। इसने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की भी अनुमति दी है और वह केंद्र से भी ऐसा करने की सिफारिश करेगा।
चिकित्सा सलाह के बाद बोर्ड ने सभी टीटीडी कर्मचारियों को कोविड का टीका लगाने का भी निर्णय लिया। बोर्ड ने 14 अप्रैल से तिरुमाला मंदिर में अर्जिता सेवा को फिर से शुरू करने का फैसला किया है।
बोर्ड ने टीटीडी द्वारा संचालित सभी छह वेद पाठशालाओं को श्री वेंकटेश्वर वेद विज्ञान पीठम के नाम से रखने के प्रस्ताव का समर्थन किया और वर्तमान में सभी पाथशालाओं में वैदिक शिक्षकों के पारिश्रमिक को 22,000 से 35,150 रुपये तक बढ़ा दिया।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


