Advertisement
भोजशाला परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 1800 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती

एसपी ने कहा कि मैं सभी नागरिकों, धार्मिक नेताओं और मीडिया के सदस्यों से अपील करता हूं कि वे शांति बनाए रखें और सभी के साथ सहयोग करें। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने सभी से बातचीत की है। उच्च न्यायालय के आदेश की प्रतियां सभी को उपलब्ध करा दी गई हैं। हम लोग सुनिश्चित करेंगे कि आदेश का अक्षरशः पालन हो।
भोजशाला में सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए उमड़ पड़े। प्रशासन हाई अलर्ट पर है, और परिसर तथा आसपास के इलाकों की निगरानी के लिए भारी संख्या में पुलिस बल और डॉग स्क्वॉड तैनात रहे।
धार के कलेक्टर राजीव रंजन मीना ने 21 मई को कहा था कि जिले में शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न माध्यमों से अपील की गई है, और इसी प्रतिबद्धता की भावना के साथ, सभी समुदायों से अपील करते हुए एक 'फुट फ्लैग मार्च' निकाला गया। शांति व्यवस्था बनी रहने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है।
कलेक्टर ने कहा था कि विभिन्न माध्यमों से अपील की जा रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर भी हमारी कड़ी नजर है। अगर इस तरह से मामले संज्ञान में आएंगे तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


