जीत-हार के संग होली में दिखेगा हुड़दंग,लाल, हरा, केसरिया या उडेगा नीला रंग
khaskhabar.com: मंगलवार, 28 फ़रवरी 2017 09:59 AM (IST)

अभिषेक मिश्रा,लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लिए होली इस बार काफी खास होगी। होली के दो दिन पहले विधानसभा चुनाव परिणामों से ही होली का रंग चढ़ने लगेगा। चुनाव परिणाम आने के बाद पार्टी व प्रत्याशियों के जीत हार के संग होली के रंग नजर आएंगे। यही नहीं इस बार ही होली में हुड़दंगी ही नशे में नहीं झूमेंगे, बल्कि यूपी के महादंगल में विजयी और पराजित उम्मीदवार भी मस्ती में झूमतें नजर आएंगे। कोई हार का गम भुलाने के लिए नशे का सहारा लेगा तो कोई जीत की खुशी मनाने के लिए रंग के साथ भंग में झूमेगा। लखनऊ गली, चौराहों पर स्थित चाय होटल, सरकारी दफ्तर, बाजार और घरों में इसी बात की चर्चा है कि सरकार किसकी बनेगी। किस पार्टी को बहुमत मिलेगा।इस बात पर भी आम चर्चा है कि जिस पार्टी का प्रत्याशी जितेगा, उसी के अनुसार होली का रंग चढे़गा। एक ने कहा कि भाजपा का प्रत्याशी जीता तो होली पर केसरिया ही केसरिया दिखाई देगा। पूर्वी विधानसभा से एक ने कहा कि क्षेत्र में इस बार नील से होली खेली जाएगी। आम तौर पर होली में लाल और हरा रंग का ही अमीर व गुलाल उड़ता रहा है। लेकिन इस रंग की होली की फीकी रहेगी या फिर यह रंग पूरे यूपी को रंग देगा। यह तो 11 मार्च को ही तय होगा। फिलहाल बाजार में 11 मार्च को चुनाव परिणामों को लेकर रंगों की डिमांड बढे़गी।भारत में रंगों का त्यौहार भले ही 13 मार्च को है, लेकिन उत्तर प्रदेश में होली 11 व 12 मार्च से ही शुरू हो जाएगी। शनिवार को लोकतंत्र के पर्व में होली का रंग किस पर बरसेगा और किसे फीका करेगा, यह मतगणना के दिन दोपहर बाद से दिखायी देने लगेगा। तीसरे दिन होली का त्यौहार है। ऐसे मंे एक दिन पहले ही रंग उड़ने लगेगा। पिछली बार प्रदेश में सपा की साइकिल जमकर दौड़ी थी और उसने हाथी, कमल और पंजे को पिछाड़ते हुए सबसे बड़ी पार्टी बनने के साथ साथ पूर्ण बहुमत भी प्राप्त किया था। उस समय होली का रंग में कोई खास बदलाव नहीं आया था। लेकिन इस बार की होली में रंग बदलने के संकेत अभी से मिल रहे हैं।[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]
[ इस पानी को पीओगे तो उतर जाएगा जहर]
[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]