There will be no water in Jodhpur city on 27 May, water supply schedule will change for the next two days-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जोधपुर शहर में 27 मई को पानी नहीं आएगा, अगले दो दिन बदलेंगे जलापूर्ति के शेड्यूल

khaskhabar.com: सोमवार, 26 मई 2025 12:36 PM (IST)
जोधपुर शहर में 27 मई को पानी नहीं आएगा, अगले दो दिन बदलेंगे जलापूर्ति के शेड्यूल
जोधपुर। जोधपुर शहर में गर्मी के मौसम के चलते जल भंडारण और जल आपूर्ति से जुड़े फिल्टर प्लांट, पंप हाउस तथा पाइपलाइनों की जरूरी सफाई एवं रख-रखाव किया जाएगा। इस कारण 27 मई को पूरे शहर के समस्त फिल्टर हाउस से जलापूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। जलापूर्ति शेड्यूल में बदलाव : जोधपुर के कायलाना, चौपासनी और सुरपुरा फिल्टर हाउस से जुड़े सभी क्षेत्रों में 27 मई को जो जलापूर्ति होनी थी, वह 28 मई को की जाएगी। वहीं 28 मई को होने वाली जलापूर्ति 29 मई को एवं 29 मई को होने वाली जलापूर्ति 30 मई को की जाएगी। विशेष सूचना : पीएचईडी जोधपुर के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र मेहता ने बताया कि झालामण्ड और तख्त सागर फिल्टर हाउस से जुड़े क्षेत्र, जैसे सरस्वती नगर, कुड़ी भगतासनी, हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टर एवं पाल बाईपास, शिल्पग्राम के आस-पास के क्षेत्रों में 27 मई को सुबह 10 बजे तक जलापूर्ति सामान्य रूप से जारी रहेगी। इन क्षेत्रों में 28 मई की जलापूर्ति 29 मई को और 29 मई की जलापूर्ति 30 मई को की जाएगी।
जलापूर्ति में बदलाव के कारण : यह कार्य फिल्टर प्लांट, पंप हाउस एवं जल पाइपलाइनों की सफाई और आवश्यक रख-रखाव के लिए आवश्यक है, ताकि गर्मी के मौसम में जल आपूर्ति सुचारू और बाधारहित बनी रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement