There is delay in God house, not darkness, BJP government will be formed again: Vasundhara Raje-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Jun 18, 2025 4:38 pm
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त

भगवान के घर देर है अंधेर नहीं, फिर से बनेगी भाजपा सरकार : वसुन्धरा राजे

khaskhabar.com: शुक्रवार, 29 सितम्बर 2023 1:18 PM (IST)
भगवान के घर देर है अंधेर नहीं, फिर से बनेगी भाजपा सरकार : वसुन्धरा राजे
अलवर। पूर्व सीएम वसुन्धरा वसुन्धराराजे ने कहा है कि प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार आएगी और फिर से विकास होगा। रुके हुए विकास कार्यों को भी गति मिलेगी। उन्होंंने कहा कि संकट के समय भगवान हर स्तर पर भक्तों की मदद करते हैं। जैसे भगवान श्रीकृष्ण ने सेन महाराज का रूप धारण कर उनकी की। भगवान कि भक्ति कभी व्यर्थ नहीं जाती। भगवान के घर देर हो पर अंधेर नहीं होती।

राजे अलवर ज़िले की बलदेवगढ़ पंचायत के बरवा डूँगरी गाँव स्थित नारायणी माता मंदिर में सेन समाज द्वारा आयोजित पदयात्रा समापन समारोह में बोल रही थी। कार्यक्रम में अलवर विधायक संजय शर्मा भी उपस्थित थे। जयपुर से अलवर जाते समय राजे का जगह-जगह स्वागत हुआ। उन्होंने कहा कि भगवान इंसान बनाता है, लेकिन उसे सुंदर इंसान सेन समाज ही बनाता है।
पूर्व सीएम ने कहा कि धर्म आधारित व्यक्ति के जीवन में संघर्ष रहता है, पर जीत उसी की होती है। क्योंकि वह सबको साथ लेकर चलता है। सम्पूर्ण समाज को अपना परिवार मानता है। सेन महाराज में ऐसे ही गुण थे।
राजे ने कहा कि ऐसे सैन महाराज की ज्योति लेकर हज़ारों भक्त जन पदयात्रा करते हुए यहाँ पहुँचे हैं। इस पद यात्रा में राजस्थान से ही नहीं आस-पास के प्रदेशों से भी लोग आए हैं। मध्यप्रदेश, गुजरात, यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू कश्मीर जैसे प्रांतों से लोग यहाँ दर्शन करने आते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement