>
khaskhabar.com: शनिवार, 08 नवम्बर 2025 2:25 PM (IST)
जोधपुर। महामंदिर रेलवे स्टेशन के आरक्षण कार्यालय में हुई कैश चोरी की वारदात का आरपीएफ जोधपुर ने महज़ 24 घंटे में पर्दाफाश कर दिया। टीम ने लालसागर निवासी महेश (56) को गिरफ्तार कर उसके घर से पूरा चोरी किया गया रेलवे कैश बरामद कर लिया।
घटना 06 नवंबर की सुबह तब सामने आई जब मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक ने आरपीएफ थाना जोधपुर को सूचना दी कि रात के दौरान आरक्षण कार्यालय की तिजोरी से 2,97,040 रुपये गायब हैं। मौके पर पहुंची आरपीएफ टीम ने पाया कि कार्यालय का मुख्य गेट बाहर से बंद था और तिजोरी खुली अवस्था में थी। चाबी टेबल पर पड़ी मिली, जबकि लोहे की तिजोरी का कैश पूरी तरह गायब था। कार्यालय में किसी प्रकार की तोड़फोड़ या छेड़छाड़ के निशान नहीं थे।
सूचना मिलते ही आरपीएफ जोधपुर ने सीआईबी टीम, पुलिस श्वान दस्ता, एफएसएल और मोबाइल चांस प्रिंट टीम को बुलाया। मामले को स्पेशल रिपोर्ट दर्ज कर जांच निरीक्षण लक्ष्मण गौड को सौंपा गया। वरि. मंडल सुरक्षा आयुक्त नितिश शर्मा के निर्देशन और सहायक सुरक्षा आयुक्त सी.पी. मिर्धा की देखरेख में लक्ष्मण गौड के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
जांच के दौरान टीम ने तकनीकी पहलुओं की सहायता ली, रेलवे कर्मचारियों से पूछताछ की और बुकिंग कार्यालय में आने-जाने वाले व्यक्तियों की जानकारी जुटाई। संदिग्धों की पहचान में साईबर सेल जोधपुर से भी मदद ली गई। इसी क्रम में महेश नामक व्यक्ति पर शक गहराया, जो लंबे समय से स्टेशन पर टिकट आरक्षण के काम से आता-जाता था और बुकिंग स्टाफ से मेलजोल भी बढ़ा चुका था।
पूछताछ में सामने आया कि महेश ने अवसर का लाभ उठाकर आरक्षण कार्यालय की चाबियों की डुप्लीकेट चाबी तैयार करवाई थी। 05/06 नवंबर की रात करीब 11 से 12.30 बजे के बीच उसने तिजोरी खोलकर रेलवे की नगदी चोरी की और घर ले जाकर छुपा दी। आरोपी नशे का आदी बताया गया है और उस पर काफी कर्ज भी था, जिसे चुकाने के लिए उसने वारदात की योजना बनाई।
07 नवंबर की सुबह आरपीएफ टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और निगरानी के आधार पर महेश को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर टीम ने घर से संपूर्ण चोरी किया गया रेलवे कैश भी बरामद कर लिया।
जांच टीम में शामिल रहे:
लक्ष्मण गौड, निरीक्षक एवं थाना प्रभारी, आरपीएफ जोधपुर
नवीन कुमार राही, निरीक्षक सीआईबी, आरपीएफ जोधपुर
अजीत सिंह राठौड़, एसआई, आरपीएफ जोधपुर
जय सिंह, एएसआई, आरपीएफ जोधपुर
राजकुमार, कॉन्स्टेबल, आरपीएफ जोधपुर
राकेश कुमार, उपनिरीक्षक, पुलिस साईबर सैल जोधपुर
Advertisement
महामंदिर रेलवे स्टेशन से 2.97 लाख की कैश चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरपीएफ ने आरोपी को घर से किया गिरफ्तार

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जोधपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features