राज्य सरकार प्रदेश में युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध : खेल मंत्री

जोधपुर। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के छात्रसंघ महासचिव जितेन्द्र देवड़ा के कार्यालय उद्घाटन समारोह बुधवार को खेल मंत्री अशोक चांदना के मुख्य आतिथ्य एवं रीको के स्वतंत्र निदेशक सुनील परिहार, नगर निगम (उत्तर) महापौर कुन्ती देवड़ा,एमबीएम विश्व विद्यालय के कुलपति प्रो अजय कुमार शर्मा और अभिषेक चौधरी के सान्निध्य में संपन्न हुआ।
छात्र प्रतिनिधियों एवं छात्रों द्वारा अशोक चांदना का गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया गया।
चांदना ने फीता काटकर छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन किया।
खेल मंत्री अशोक चांदना ने संबोधित करते हुए कहा कि छात्र राजनीति नेतृत्व एवं प्रबंधन के विकास की प्रथम सीढ़ी हैं।
उन्होंने निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छात्र हितों के लिए मजबूती से कार्य करें।
उन्होंने कहा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के प्रत्येक वर्ग को जनकल्याणकारी योजनाएं से लाभान्वित किया हैं। राज्य सरकार ने युवा कल्याण एवं खेलों के अवसंरचनात्मक विकास में कोई कमी नहीं रखी हैं। राज्य का खेल बजट पूर्व लगभग पचास साठ करोड़ था उसे माननीय मुख्यमंत्री ने बढ़ाकर 500 करोड़ कर दिया। राज्य में खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न अपॉइंटमेंट, राज्य खेल, राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों का आयोजन जैसे अनेक सरकार के प्रयास राज्य में खेल संस्कृति के विकास में सहायक है। आज समाज में खेलों के प्रति मानसिकता में परिवर्तन आया है। ’पढ़ोगे लिखोगे तो बनोगे नवाब खेलोगे कूदोगे तो बनोगे लाजवाब ’ से स्पष्ट होता है कि खेलों के प्रति स्वीकार्यता से खेलों के लिए समाज में सकारात्मक वातावरण निर्मित हो रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना राज्य के नागरिकों के लिए वरदान सिद्ध हो रही हैं। अब 25 लाख तक का उपचार इस योजना के माध्यम से करवाया जा सकता है।
रीको के स्वतंत्र निदेशक सुनील परिहार ने संबोधित करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री ने युवाओं को समर्पित बजट प्रस्तुत किया है। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं सभी वर्गों के विकास में महती भूमिका निभा रही हैं।
इस अवसर पर प्रो अजय कुमार शर्मा, जितेन्द्र देवड़ा और अभिषेक चौधरी ने भी संबोधित किया।
यह भी रहे उपस्थित
इस अवसर पर पूर्व जिला प्रमुख मुन्नी देवी गोदारा, पार्षद कुश गहलोत, पार्षद मुकेश दरबार, एनसीसी के कमाडिंग ऑफिसर बलदेव सिंह चौधरी, जेएनवीयू छात्रसंघ अध्यक्ष अरविंद सिंह भाटी, एमबीएम अध्यक्ष चंद्राशु सिंह खिड़िया, महासचिव आयुष गहलोत, शिवकरण सैनी, किशोर चौधरी और दशरथ सिंह नरूका उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
जोधपुर
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features
