Terror attack in NYC: 8 killed as truck plows into pedestrians in downtown-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अमेरिका के मैनहटन में बडा आतंकी हमला, ट्रक से लोगों को कुचला, 8 की मौत

khaskhabar.com: बुधवार, 01 नवम्बर 2017 08:13 AM (IST)
अमेरिका के मैनहटन में बडा आतंकी हमला, ट्रक से लोगों को कुचला, 8 की मौत
न्यूयॉर्क। अमेरिका के न्यूयॉर्क में बडा आतंकी हमले में आठ लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए। यह आतंकी हमला न्यूयॉर्क के लोअर मैनहटन में वलर््ड ट्रेड सेंटर मेमोरियल के पास हुआ। वलर््ड ट्रेड सेंटर मेमोरियल के पास एक ट्रक ने पैदल चल रहे यात्रियों को कुचल दिया। इस हमले में 8 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार हमलावर 29 वर्षीय युवक है। ज्ञातव्य है कि अमेरिका के मैनहटन में हमेशा हाई सिक्योरिटी अलर्ट रहता है। मैनहटन अमेरिका का प्रमुख आर्थिक और सांस्कृतिक केंद्र है। चश्मदीदों का कहना है कि उन्होंने गोलियां चलने की भी आवाज सुनी थी। पैदल चल रहे लोगों को रौंदने के बाद हमलावर ट्रक से कूदकर भाग रहा था तो पुलिस ने उसे गोली मारकर घायल कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि आतंकी की हालत कैसी है। न्यूयॉर्क पुलिस का कहना है कि आतंकी के पास से एक नकली बंदूक और एक पैलेट गन भी बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि आंतकी ने जिस ट्रक से हमला किया वह उसने किराए पर लिया था। वहीं अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस आतंकी हमले के पीछे किस संगठन का हाथ है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement