Teacher Brutally beaten to student at Sarvodaya Science Inter College in Amethi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 16, 2026 11:57 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शिक्षक ने छात्र को तब तक पीटा जब तक डंडा नहीं टूटा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 24 फ़रवरी 2017 2:15 PM (IST)
शिक्षक ने छात्र को तब तक पीटा जब तक डंडा नहीं टूटा
अमेठी। अकसर जानवर को दो-चार डंडे मार लोग शांत हो जाते हैं ,लेकिन यहां जामो थाना क्षेत्र के एक स्कूल के ज़िम्मेदार पूरी तरह हैवानियत पर उतरे दिखे। शिक्षा के मंदिर में ज़िम्मेदार ने मानवता और कानून को ताक पर रख स्कूल आए छात्र को उस वक़्त तक धुना जब तक डंडा टूट नहीं गया। इत्तेफ़ाक से उनकी ये क्रूरता भरी हरकत खुफिया कैमरे में कैद हो गई। ये है पूरा मामला
पूरा मामला वीवीआईपी क्षेत्र अमेठी के जामो थानान्तर्गत सर्वोदय साइंस इंटर कॉलेज का है। यहां की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसे देख हर किसी के रोयें कांप गए। वीडियो देख हर कोई हैरान था, वो इसलिए कि स्कूल प्रबन्धक जग प्रसाद यादव छात्र को बेरहमी से डण्डे से पीटता हुआ नज़र आ रहा है। प्रबंधक की पिटाई से छात्र तड़पता रहा, लेकिन उनको दया नहीं आई और लगातार पीटते रहे। उनकी क्रूरता भरी ये हरकत कैमरे में कैद हुई जिसे किसी ने स्कूल से वायरल कर दिया।
2015 में भी इन्हीं कारणों से सुर्ख़ियों में थे प्रबंधक
वैसे स्कूल प्रबंधक का यह कोई पहला घिनौना कृत्य नही है। इससे पूर्व 16 जुलाई 2015 को भी अपनी इन्हीं करतूतों के कारण प्रबंधक मीडिया की सुर्खियों में रह चुके हैं। उधर स्कूल के छात्रों की मानें तो गुरुजी का डण्डा तो टूट जाता है लेकिन पिटाई बन्द नही होती।
अब बड़ा सवाल ये है कि क्या इस शिक्षा के मंदिर में छात्रों को ज्ञान देने के लिए बुलाया जाता है या शारीरिक और मानसिक रुप से प्रताड़ना देने के लिए? और उससे बड़ा सवाल ये कि क्या दुबारा पहली वाली हरकत दोहराने वाले प्रबंधक पर कार्यवाही होगी?
एसपी बोले नहीं मिली तहरीर
इस बाबत एसपी अमेठी अनीस अहमद अंसारी से जब मामले पर जानकारी चाही गई तो उन्होंने कहा मामला संज्ञान में है, लेकिन अभी तक पीडित छात्र व उसके परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। अगर तहरीर मिलेगी तो मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।

[ अमेठी में नहीं गूंजेगा "यूपी को ये साथ पसंद है"नारा,गठबंधन में दरार]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement