Advertisement
तालिबान रक्षा मंत्री मुल्ला याक़ूब का पाकिस्तान पर हमला : कहा- सुरक्षा संस्थान कमजोर, अपनी नाकामी का ठीकरा अफ़ग़ानिस्तान पर फोड़ते हैं

पाकिस्तानी आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए मुल्ला याक़ूब ने कहा:"टीटीपी और बलूच अपने हमले पाकिस्तान के अंदर करते हैं। वे डूरंड रेखा से सैकड़ों किलोमीटर दूर बड़े शहरों में धमाके करते हैं। अगर वे अफ़ग़ानिस्तान से दाख़िल होकर इतनी दूर तक जा सकते हैं, तो पाकिस्तान के सुरक्षा संस्थान उन्हें सीमा पर ही क्यों नहीं रोक पाते? चाहे कार बम हो, टारगेट किलिंग या कोई बड़ा धमाका—इन सबको पाकिस्तान को अपनी ही धरती पर रोकना चाहिए।"
“यह पाकिस्तान की कमजोरी दिखाता है”
तालिबान मंत्री ने आगे कहा कि अगर पाकिस्तान लगातार आतंकी हमलों को नहीं रोक पा रहा, तो यह उसकी आंतरिक कमजोरी का प्रमाण है। उन्होंने कहा:"मुझे लगता है कि यह पाकिस्तान के सुरक्षा संस्थानों की कमजोरी को दर्शाता है। लेकिन वे इस कमज़ोरी को छिपाने के लिए बार-बार अफ़ग़ानिस्तान को दोषी ठहराते हैं।"
मुल्ला याक़ूब का पृष्ठभूमि
मुल्ला याक़ूब, अफ़ग़ान तालिबान के संस्थापक मुल्ला उमर के बेटे हैं। तालिबान सरकार में रक्षा मंत्री बनने से पहले वे तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के सैन्य आयोग के प्रमुख रह चुके हैं। उनका प्रभाव तालिबान की सैन्य नीतियों और रणनीति में अहम माना जाता है।
पाकिस्तान-तालिबान रिश्तों में तनाव
अफ़ग़ानिस्तान में अगस्त 2021 में तालिबान की सत्ता में वापसी के बाद पाकिस्तान ने शुरू में उनका समर्थन किया था। लेकिन पिछले दो वर्षों में टीटीपी और बीएलए जैसे संगठनों की बढ़ती गतिविधियों ने इस रिश्ते में तनाव पैदा कर दिया है। पाकिस्तान का आरोप है कि तालिबान सरकार इन आतंकी संगठनों को पनाह देती है, जबकि काबुल इन आरोपों से लगातार इनकार करता रहा है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


