t-20 match preparation in green park stadium Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में मैच की तैयारियां जोरों पर

khaskhabar.com: गुरुवार, 05 जनवरी 2017 5:35 PM (IST)
कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में मैच की तैयारियां जोरों पर
राज्यपाल व सीएम भी उठाएंगे मैच का लुफ्त ग्रीनपार्क के स्टेडियम में 26 जनवरी को यूपी के राज्यपाल और मुख्यमंत्री भी टी-20 मैच देखने आ सकते हैं। प्रशासन पूरी तरह से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अभी से रणनीति बना रहा है। डीएम ने टी-20 मैच के लिए डीडी वर्मा को मैच का प्रभारी बनाया है। मैच के लिए फतेहपुर, उन्नाव, हमीरपुर जिलों से फोर्स बुलाई जाएगी। इसके अलावा एसडीएम, सीओ सहित अन्य अधिकारियों को भी बाहर के जिलों से बुलाया जाएगा। हालांकि अभी तक राज्यपाल व सीएम के आने की आधिकारिक पुष्ठि किसी भी अधिकारी द्वारा नहीं की गई है।
मौसम नहीं ओस बन सकती है बाधा
भारत और इंग्लैण्ड के बीच 26 जनवरी को होने वाले पहले अंतरर्राष्ट्रीय टी-20 मैच में मौसम की चिन्ता भी यूपीसीए को सताने लगी है। संघ को सबसे अधिक चिन्ता मैच के दौरान मैदान ओस की बूंदों से गीला होने की है। उन्होंने कर्मियों को अभी से ही मैदान को सुखाने के लिए की जाने वाली तैयारियों को अमली जामा पहनाना भी शुरू कर दिया। मौसम विभाग ने 26 जनवरी को बारिश के आसार को पूरी तरह से नकार दिया है। वहीं ओस गिरने के कारण मैदान पर नमी को लेकर सभी चिंतित है। मैदान पर नमी होने की दशा में रात्रि कालीन मैच कराए जाने में थोड़ी सी दिक्कत आने की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है।

[@ साल 2016 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हुए टाॅप 10 टाॅपिक्स]

2/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement