Summer in North India high temperature recorded in February Slide 3-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इस साल भी खासा तपाएगी गर्मी

khaskhabar.com: मंगलवार, 21 फ़रवरी 2017 10:35 PM (IST)
इस साल भी खासा तपाएगी गर्मी
राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां पर रात का तापमान यानी न्यूनतम तापमान सामान्य के मुकाबले 5 डिग्री सेल्सियस ऊपर रिकॉर्ड किया गया है। यहां न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है। दिन के तापमान की बात करें तो लोगों को स्वेटर और जैकेट एकदम से छोडऩे पड़े हैं। राजधानी में अधिकतम तापमान सामान्य के मुकाबले 8 डिग्री ऊपर चढक़र 32.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक इस तरह फरवरी के महीने में पिछले 10 सालों में इतनी गर्मी नहीं पड़ी है। आज नीचे आ सकता है पारा मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार से पारा कुछ नीचे आएगा। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जाएगा। इसके बाद अगले पांच-छह दिन तक 28-29 डिग्री तक के आसपास ही पारा रहेगा। वहीं सोमवार को पश्चिमी हवा ने ऐसा कहर बरपाया कि फरवरी में मई का एहसास हुआ। अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से 8 डिग्री सेल्सियस अधिक था। पिछले पांच साल में फरवरी में कभी इतना पारा नहीं गया।

[# रूस की युवती का आया कोटा के युवक पर दिल]

3/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement