Advertisement
श्रीदेवी का पार्थिव शरीर अब आएगा भारत, दुबई प्रशासन ने बंद किया केस

गौरतलब है कि श्रीदेवी की मौत शनिवार रात को जुमेराह एमिरेट्स टावर्स होटल में उनके कमरा नंबर 2201 के बाथटब में डूबने से हो गई थी। फोरेंसिक रिपोर्ट में पता चला है कि जब बाथरूम में उनका पैर फिसला और वह पानी से भरे हुए बाथटब में गिरीं, उस समय उन्होंने शराब पी रखी थी और वह बेहोशी की हालत में थीं।
पुलिस ने बताया कि श्रीदेवी की मौत के संबंध में किसी भी तरह के आपराधिक षड्यंत्र का पता नहीं चला है और न ही उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया, जैसा पहले बताया जा रहा था। दुबई के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी मृत्यु प्रमाण पत्र में कहा गया है कि उनकी मौत बाथटब में डूबने से हुई।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


