हालांकि महिंदा राजपक्षे की वर्ष 2015 की हार के बाद इस परिवार का राजनीतिक
भविष्य लुप्त होता दिखाई दे रहा था, लेकिन इस साल 21 अप्रैल को ईस्टर के
रोज हुए हमलों के बाद से गोटाभाया की स्थिति काफी मजबूत हुई है। इन हमलों
में 269 लोग मारे गए थे। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने खुद को सिंहली
बौद्ध बहुमत के राष्ट्रवादी और चैंपियन के रूप में प्रस्तुत किया, जबकि
अप्रैल के हमलों के मद्देनजर मजबूत राष्ट्रीय सुरक्षा का वादा भी किया।
दूसरी ओर लिट्टे द्वारा मई 1993 में मारे गए 1989 में राष्ट्रपति बने
रणसिंघे प्रेमदासा के पुत्र साजित प्रेमदासा ने मुस्लिम और तमिल
अल्पसंख्यकों के लिए लडऩे का संकल्प लिया है।