shopkeepers beat to Two youths in jaipur -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चोरी करने आए दो युवकों को दुकानदारों ने पीटा

khaskhabar.com: सोमवार, 25 मार्च 2019 11:02 PM (IST)
चोरी करने आए दो युवकों को दुकानदारों ने पीटा
जयपुर। राजधानी में चोरी की घटनाएं दिनों-दिन बढ़ती ही जा रही हैं। इसके साथ ही दुकानदारों को बातों में उलझा कर चोरी करने वाली गैंग भी सक्रिय है। दरअसल सोमवार को बातों में उलझा कर चोरी कर रहे दो युवकों को विद्याधर नगर स्थित धन मॉल में दुकानदारों नं पकड़ जमकर दोनों की धुनाई कर दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। जहांं पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। धनश्री मॉल के जनरल सेक्रेटरी पूरणमल शर्मा ने बताया कि दुकानदारों को बातों उलझा कर सामान चुराने वाली गैंग पिछले कई दिनों से विद्याधर नगर में गैंग सक्रिय है और यह गैंग टोली बना कर आती हैं और इनके साथ लड़कियांं व महिलाएंं भी रहती है जो दुकानदारों बातों में उलझा कर बड़ी आसानी से माल पर हाथ साफ कर ले जाते हैं। सोमवार को दुकानदारों ने चोरों को चोरी करते हुए पकड़ा और पुलिस को सूचना दी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement