Sergei Lavrov and Mike Pompeo discuss about russia-us relation, korea...-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लावरोव और पॉम्पयो ने की रूस-अमेरिका संबंध, कोरिया...पर चर्चा

khaskhabar.com: रविवार, 22 जुलाई 2018 1:04 PM (IST)
लावरोव और पॉम्पयो ने की रूस-अमेरिका संबंध, कोरिया...पर चर्चा
मॉस्को। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पॉम्पयो ने रूस-अमेरिका संबंधों, सीरिया मुद्दे पर संभावित सहयोग और कोरियाई प्रायद्वीप की संभावनाओं पर चर्चा की। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस के विदेश मंत्रालय द्वारा एक बयान में कहा गया कि लावरोव व पॉम्पयो ने शनिवार को टेलीफोन पर वार्तालाप के दौरान साझा लाभों व समानता के आधार पर दोनों देशों के बीच संबंधों को सामान्य बनाने की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया। बयान के अनुसार, राजनयिकों ने कई अतिआवश्यक अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की। इसमें रूस व अमेरिका के दूसरे देशों के साथ सीरिया के मानवीय समस्याओं को सुलझाने पर बीतचीत व कोरियाई प्रायद्वीप को परमाणु मुक्त करने जैसे मुद्दे भी शामिल रहे। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिनलैंड की राजधानी हेलसिंकी में 16 जुलाई को शिखर सम्मेलन में भाग लिया था जिसमें दोनों नेताओं ने रूस-अमेरिकी संबंधों, राष्ट्रीय सुरक्षा और शीर्ष अंतरराष्ट्रीय मुद्दों सहित व्यापक विषयों पर चर्चा की।
(IANS)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement