Advertisement
सौरभ भारद्वाज की सलाह, पाकिस्तान को रोके गए पानी को दिल्ली को दिया जाए

सौरभ भारद्वाज ने सवाल उठाया कि जब पाकिस्तान के साथ सिंधु जल समझौता रद्द कर दिया गया है और पानी रोक लिया गया है, तो केंद्र सरकार इस पानी को पंजाब से छीनकर क्यों दिल्ली को देने की बजाय हरियाणा के माध्यम से राजनीति कर रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार गुंडागर्दी कर रही है और पानी की राजनीति से जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने दिल्ली में हो रही समस्याओं की ओर इशारा करते हुए कहा, "आज दिल्ली में सीवर ओवरफ्लो हो रहे हैं, गंदा पानी आ रहा है, बिजली की कटौती हो रही है। क्या ये सब हमने किया है? अब तो दिल्ली में आपकी 'चार इंजन की सरकार' है, केंद्र, उपराज्यपाल, एमसीडी और दिल्ली पुलिस सभी आपके पास हैं। फिर भी अगर सरकार नहीं चला पा रहे हो तो इस्तीफा दे दो। हर बात पर आम आदमी पार्टी को जिम्मेदार ठहराना बंद करना चाहिए।"
उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह जनता के मूलभूत मुद्दों से ध्यान भटकाकर राजनीति कर रही है। अगर केंद्र सरकार के पास सिंधु नदी का पानी है तो उसे दिल्ली की जनता को दिया जाना चाहिए, न कि झूठे प्रचार में इस्तेमाल किया जाए।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


