Advertisement
माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली असम की पहली महिला बनीं रूपमणि गढ़, बोलीं-काफी अच्छा लग रहा

महिला टीम की लीडर भनिता तिमुंगपी ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए बताया कि देशभर की लड़कियों ने हिस्सा लिया है। लद्दाख की चार, असम, हिमाचल, आरुणाचल और जम्मू-कश्मीर की एक-एक और सिक्किम की दो लड़कियों ने हिस्सा लिया था। जिस तरीके से मैंने लड़कियों को ट्रेनिंग दिलाई थी, मुझे विश्वास था कि माउंट एवरेस्ट फतह करेंगी।
चीफ मिनिस्टर ऑफ असम के आधिकारिक 'एक्स' हैंडल से पोस्ट कर बीते दिन लिखा गया था, "माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली असम की पहली महिला रूपमणि गढ़ और एक्सपीडिशन की डिप्टी लीडर सुश्री भनिता तिमुंगपी ने मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने असम का नाम रोशन करने में उनकी कामयाबी की तारीफ की और अपनी शुभकामनाएं दीं।
एक और 'एक्स' पोस्ट में चीफ मिनिस्टर ऑफ असम के आधिकारिक हैंडल से लिखा गया था, "लोक सेवा भवन में माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली असम की पहली महिला रूपमणि गढ़ और आईटीबीपी की असिस्टेंट कमांडेंट भनिता तिमुंगपी को सम्मानित किया, जिन्होंने सफल ऑल-वुमन माउंट एवरेस्ट अभियान का नेतृत्व किया। सीएम ने उनकी शानदार उपलब्धियों के लिए रूपमणि गढ़ को 10 लाख और भनिता तिमुंगपी को 2 लाख रुपए भी प्रदान किए।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


