Advertisement
एम्स पटना के रेजिडेंट डॉक्टरों ने वापस ली हड़ताल

सुप्रीम कोर्ट के आश्वासन के बाद एम्स पटना के रेजिडेंट डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म की है और काम फिर से शुरू कर दिया है। यह निर्णय सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए आश्वासन पर विचार करने के बाद किया गया। हालांकि डॉक्टरों ने कहा है कि वो सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई सहित राष्ट्रीय स्तर पर घटनाक्रम पर बारीकी से नजर रखेंगे।
डॉक्टरों ने कहा कि हमारी सेवाएं फिर से शुरू हो गई हैं, हम कार्यस्थल पर काले रिबन पहनकर और पोस्टर प्रदर्शित कर अपनी एकजुटता दिखाना जारी रखेंगे ताकि हमारा उद्देश्य स्पष्ट रहे और यह सुनिश्चित हो सके कि किए गए वादे पूरे हों।
बता दें कि पटना एम्स के साथ ही साथ दिल्ली एम्स ने भी हड़ताल वापस लेने का फैसला किया है। यहां पर 11 दिन से रेजिडेंट डॉक्टरों द्वारा हड़ताल की जा रही थी। सभी ने दोबारा काम पर लौटने की घोषणा की।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


