Advertisement
दुल्हन अपहरण मामले को लेकर राजपूत समाज सड़कों पर, यहां जानिए

सीकर। राजस्थान के सीकर में विदाई के बाद ससुराल जा रही दुल्हन का बीच रास्ते में हथियारों के बल पर दुल्हन के अपहरण करने का मामला तूल पकड़ा जा रहा है। आज प्रशासन से वार्ता असफल होने के बाद कलेक्ट्रेट बंगले के सामने हजारों की संख्या में लोग सडक़ों को जाम कर प्रदर्शन कर रहे है। प्रदर्शन में करणी सेना से जुड़े सुखदेव सिंह गोगामेडी व उदयपुरवाटी विधायक राजेन्द्र गुढ़ा के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में समाज के लोग प्रदर्शन में शामिल है।
राजपूत समाज के आक्रोश को देखते हुए प्रशासन ने शहर में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि मंगलवार देर रात मायके से विदा हुई दुल्हन को ससुराल पहुंचने से पहले ही बदमाशों ने बीच रास्ते से ही अपरहण कर लिया। जिसके बाद से ही राजपूत समाज में आक्रोश है।
बुधवार रात को कलेक्ट्रेट और एसपी बंगले के सामने राजपूत समाज के लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया। उदयपुरवाटी विधायक राजेन्द्र गुढ़ा ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस भी टीम गठित आरोपियों की तलाश में रातभर से ही जगह-जगह दबिश दे रही है लेकिन अभी तक आरापियों के बारे में कोई सुराग नहीं लग पाया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
Advertisement
सीकर
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features