Advertisement
राहुल गांधी की अन्नपूर्णा देवी को चिट्ठी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं का जिक्र किया

राहुल गांधी ने सरकार से अनुरोध करते हुए लिखा, ''आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का समर्पण और योगदान मान्यता और सम्मान दोनों का हकदार है। उनकी शिकायतों को सुना जाना चाहिए और उनका निवारण किया जाना चाहिए। मैं आपसे तीन कदम उठाने का अनुरोध करता हूं। पहला- उनके मानदेय के केंद्रीय घटक में उल्लेखनीय वृद्धि करें, दूसरा- सेवानिवृत्त होने वाली कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को ग्रेच्युटी प्रदान करें और तीसरा- उनके कार्य स्थितियों और सामाजिक सुरक्षा में उत्तरोत्तर सुधार करने का मार्ग प्रशस्त करें। ये कदम न केवल सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अनुपालन करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि उनकी आय उनके योगदान के बराबर हो, बल्कि मेहनती आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के प्रति राष्ट्र की कृतज्ञता भी दर्शाएंगे।''
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


