Advertisement
सीएम केजरीवाल को जमानत मिलने पर राघव चड्ढा ने जताई खुशी, कहा- 'वो एक ब्रांड हैं'

आप नेता ने कहा, “मुझे लगता है कि आम आदमी पार्टी आने वाले दिनों में ज्यादा मजबूत होगी। इस संघर्ष से 'आम आदमी पार्टी' को मजबूती मिलेगी। दिल्ली का एक नागरिक होने के नाते तहे दिल से इस फैसले का स्वागत करता हूं।”
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल को जमानत दी है। यह फैसला दो न्यायाधीशों की पीठ ने सुनाया है। जस्टिस उज्जल भुइयां ने सीबीआई द्वारा की गई गिरफ्तारी की देरी पर सवाल उठाया। 21 मार्च को ईडी ने केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय जांच एजेंसी द्वारा केजरीवाल को देरी से गिरफ्तार किए जाने पर भी सवाल उठाया। हालांकि, लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए केजरीवाल को 21 दिनों की जमानत मिली थी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


