यह पहली बार है, जब सोनिया दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित
के बिना मतदान करने आईं। दीक्षित का गतवर्ष जुलाई में निधन हो गया था। इससे
पहले सोनिया को पेट में संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था
और चार दिन पहले उन्हें छुट्टी दे दी गई थी।
इस बीच, सोनिया गांधी
की बेटी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अपनी मां को लेने निर्माण भवन
के मतदान केंद्र पर पहुंचीं।