Advertisement
कद्दावर नेता इंजी. सुभाष घोघड़ ने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं सहित भाजपा छोड़कर ली कांग्रेस की सदस्यता

मजबुती से लड़े संविधान की रक्षा की लड़ाई :- कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये पीसीसी अध्यक्ष डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में संविधान की रक्षा की लड़ाई बेहद मजबुती के साथ लड़नी हैं। उन्होंने सोमवार को राजधानी नई दिल्ली में प्रस्तावित वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ महा आन्दोलन में शामिल होने का आह्वान करते हुये कहा कि चुनाव आयोग व भाजपा सरकार के विरूद्ध लोकतंत्र की रक्षा, संविधान की मर्यादा व जनता के मताधिकार की आवाज को बुलंद करने का समय आ गया हैं। वहीं घोघड़ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति एवं वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्षन में जनसेवा के संकल्प के साथ संगठन को मजबुत करने की दिषा में आगे बढ़ेगें। वहीं भाजपा छोड़ने के सवालों पर प्रैस के जवाब देते हुये उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर भाजपा द्वारा पार्टी के पुराने व निष्ठावान कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही थी। जिसके चलते कांग्रेस में शामिल होने का सामूहिक निर्णय लिया गया हैं। आने वाले पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पराजित करने के लिये एकजुट होकर कार्य करेगें।
कोटपूतली की राजनीति में नया मोड़ :- इंजी. सुभाष घोघड़ की क्षेत्र के ओबीसी वर्ग और जमीनी कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत पकड़ मानी जाती है। वे मोहनपुरा के प्रतिष्ठित घोघड़ परिवार से आते है। इसी परिवार के स्व. मास्टर श्रीराम यादव वर्षो तक कोटपूतली की यादव राजनीति का केन्द्र बने रहे, साथ ही कांग्रेस पार्टी की राजनीति में सक्रिय रहते हुये पीसीसी मेम्बर जैसे कई दायित्वों का निर्वहन करते रहे। जो कि बाद में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये थे। इंजी. सुभाष इसी परिवार के नये राजनैतिक चेहरे माने जाते हैं। जिनका भाजपा के तीन बार मंडल अध्यक्ष रहने के कारण संगठन में उनका गहरा अनुभव रहा है। साथ ही उनकी पत्नी मिनाक्षी घोघड़ दो बार पंचायत समिति सदस्य भी रह चुकी हैं। इंजी. सुभाष के इस निर्णय से कोटपूतली के राजनैतिक गलियारों में जबरदस्त हलचल हैं। इंजी. सुभाष के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी को मजबुती जरूर मिलेगी। जिसका व्यापक प्रभाव क्षेत्र की राजनीति के साथ-साथ आने वाले पंचायत चुनाव के समीकरणों पर भी पड़ेगा। यह देखना दिलचस्प होगा कि अब भाजपा क्या कदम उठाती हैं, साथ ही कोटपूतली की राजनीति कैसा रूप लेती है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
कोटपूतली-बहरोड
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


