Police Department Changes: Seventeen Station House Officers Appointed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पुलिस में महकमे बदलाव जिले में सत्रह थानाधिकारी लगाए

khaskhabar.com: शनिवार, 29 नवम्बर 2025 5:29 PM (IST)
पुलिस में महकमे बदलाव जिले में सत्रह थानाधिकारी लगाए
टोंक। जिले के पुलिस महकमे में भारी फेरबदल किया गया है। एसपी राजेश कुमार मीना ने 17 थाना अधिकारियों के तबादले किए है। इनमें नए थाना प्रभारी लगा दिए है। ये सभी इंस्पेक्टर है। इनके आदेश शुक्रवार देर शाम जारी किए है। नए थाना प्रभारी ज्यादातर अन्य रेंज से आए है। ये पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे। इनके अलावा दस सब इंस्पेक्टरों के भी तबादले किए है। SP राजेश कुमार मीना ने बताया कि पुलिस इंस्पेक्टर हीरालाल को दतवास, रामसिंह को मेहंदवास, रघुवीरसिंह को पीपलू, घासीराम को निवाई, सुरजीत सिंह को सायबर पुलिस थाना, गजेंद्र सिंह को मानव तस्करी विरोधी यूनिट प्रभारी, गोपाल को डिग्गी, राजेंद्र प्रसाद को झिराना, राजकुमार को अलीगढ़, मुकेश को मोर, ओम कंवर को महिला थाना टोंक,नेकी राम को नासिरदा,अंकेश कुमार को टोडारायसिंह, प्रीति को पचेवर,बाबू लाल को नगरफोर्ट,रविश को लांबाहरिसिंह लगाया है। दस सब इंस्पेक्टरों को किया इधर उधर:
SP राजेश कुमार मीना ने बताया कि ओमप्रकाश को मेहंदवास से डी एस टी प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा निरमा कुमारी को महिलाथाना प्रभारी से थाना सदर, घासी लाल को सौंप थाना प्रभारी से थाना यूनिट्स मिट्ठू लाल को नगरफोर्ट थाना प्रभारी से कार्यालय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महिला अपराध अनुसन्धान सैल,पवन कुमार को अलीगढ़ थाना प्रभारी से मालपुरा थाना, हरिमन को झिराना थाना प्रभारी से ग़ुंसी पुलिस चौकी थाना निवाई सदर, कालूराम को दतवास थाना प्रभारी से यातायात शाखा टोंक प्रभारी,राजकुमार को लांबाहरिसिंह थाना प्रभारी से अपराध शाखा कार्यालय, शिवजी लाल को थाना प्रभारी नासिरदा से थाना देवली और देवेंद्र सिंह को पीपलू थाना प्रभारी से कोतवाली टोंक में लगाया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement