PM Modis statement is not appeasement of Muslims: Chief Minister Bommai-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुसलमानों का तुष्टीकरण नहीं है पीएम मोदी का बयान: मुख्यमंत्री बोम्मई

khaskhabar.com: शुक्रवार, 27 जनवरी 2023 4:16 PM (IST)
मुसलमानों का तुष्टीकरण नहीं है पीएम मोदी का बयान: मुख्यमंत्री बोम्मई
मैसूरु (कर्टक) | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में मुसलमानों के साथ समान व्यवहार करने और उनके साथ सौहार्दपूर्ण ढंग से रहने के बयान को मुसलमानों के तुष्टिकरण के रूप में नहीं माना जा सकता। यह बात मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार को मैसूरु में कही। बोम्मई ने कहा, देश का नेतृत्व करते समय सभी को साथ लेकर चलना चाहिए, इसे चुनाव की पृष्ठभूमि में नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा, मुस्लिम समुदाय शिक्षा में पिछड़ रहा है और गरीबी से जूझ रहा है। इस पृष्ठभूमि में पीएम मोदी ने सभी समुदायों को साथ लेकर चलने की बात कही है। उन्होंने कहा, हमारी पार्टी के कुछ नेताओं का यह बयान देना कि उन्हें मुस्लिम वोटों की आवश्यकता नहीं है, व्यक्तिगत टिप्पणी है। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के लिए पार्टी की अलग रणनीति है।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement