Advertisement
छत्रपति शिवाजी की जयंती के बीच पीएम मोदी की पुरानी तस्वीर वायरल

उन्होंने अपने ब्लॉग में बताया था कि अक्सर उनकी मां 'शिवाजी नु हालरडु' लोरी गुनगुनाती रहती थी। पीएम मोदी अपने पूरे जीवनकाल में हमेशा शिवाजी महाराज की विरासत को बनाए रखने के लिए समर्पित रहे हैं, और अक्सर उनकी स्मृति का सम्मान करते हुए उन्हें देखा गया है।
बता दें कि पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ''छत्रपति शिवाजी महाराज को उनकी जयंती पर श्रद्धाजंलि। दूरदर्शी नेता, निडर योद्धा, संस्कृति के संरक्षक और सुशासन के प्रतीक, उनका जीवन पीढ़ियों के लिए प्रेरणा से भरा रहा।"
2 मिनट के इस वीडियो में पीएम मोदी कह रहे हैं, आज से करीब 350 वर्ष पूर्व, जब छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक हुआ था। तो उसमें स्वराज की ललकार और राष्ट्रीयता की जय-जयकार समाहित थी। उन्होंने हमेशा भारत की एकता और अखंडता को सर्वोपरि रखा। आज एक भारत, श्रेष्ठ भारत के विजन में छत्रपति शिवाजी महाराज के विचारों का प्रतिबिंब देखा जा रहा है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


