Advertisement
PM मोदी ने श्रीलंकाई राष्ट्रपति से की बात, हर संभव मदद का दिया भरोसा

मोदी ने होटलों और चर्चो पर हुए हमलों की कड़ी निंदा करते हुए उन्हें 'सोच-समझकर किया गया और पूर्व-नियोजित जघन्य कृत्य' बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि 'ये हमले हमारे क्षेत्र में और समूचे विश्व में आतंकवाद द्वारा पूरी मानवता के लिए पेश गंभीर चुनौती की एक और गंभीर ताकीद है।'
बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने आतंकवाद जैसी चुनौतियों के खिलाफ सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए श्रीलंका को हर संभव मदद और सहायता देने की पेशकश की।
मोदी ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और उनके इलाज के लिए जरूरी किसी भी प्रकार की सहायता की पेशकश की।
(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


