Advertisement
पटना : लाठीचार्ज के विरोध में राज्यपाल से मिला NDA प्रतिनिधिमंडल, CBI जांच की मांग

ज्ञापन में कहा गया है कि चार्जशीटेड उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का इस्तीफा, सरकार के द्वारा 10 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने की घोषणा और शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने के लिए कई दिन पूर्व विधान सभा मार्च का निर्णय लिया था। इसी क्रम में यह मार्च निकाला गया था। आगे कहा गया है कि राज्य में प्रशासनिक अराजकता चरम पर है। हत्या लूट, अपहरण की घटनायें रोज हो रही है। सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार से आम जन परेशान है।
ज्ञापन में लिखा गया है कि मुख्यमंत्री ही राज्य के गृह मंत्री हैं। उनके गठबंधन के साथी उपमुख्यमंत्री चार्जशीटेड हैं, उन्हीं को हटाने के लिए मार्च आयोजित था। इन्हीं दोनों के इशारे पर पुलिस एवं प्रशासन द्वारा बर्बरतापूर्ण कार्रवाई की गई, जो स्वस्थ लोकतंत्र के लिए बेहद निराशाजनक एवं दुखद है। पुलिस की बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज एवं विजय सिंह की हत्या की जिम्मेदारी तय करने के बजाय राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन इस हत्या कांड की लीपापोती करने में लगी है।
ज्ञापन के अंत में अनुरोध किया गया है कि इस पूरे मामले की जांच पटना उच्च न्यायालय के सीटिंग जज या सीबीआई से कराने का आदेश दिया जाय। प्रतिनिधिमंडल में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के जीतन राम मांझी और राष्ट्रीय लोजपा के सांसद प्रिंस कुमार भी शामिल रहे।
(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


