चंडीगढ़। नगर निगम में बुधवार को वाटर सप्लाई कमेटी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष सतीश कुमार कैंथ ने की। मीटिंग में कमेटी के सदस्यों ने पानी की बर्बादी करने वालों पर पैनल्टी लगाने का फैसला लिया। सदस्यों ने थ्री स्टोरी बिल्डिंग में पानी का प्रेशर बढ़ाने का मुद्दा उठा। साथ ही पानी की बर्बादी रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाने पर चर्चा हुई। इसके साथ ही गर्मियों में पानी की बढ़ती जरूरतों के मद्देनजर पानी की सप्लाई सुबह चार बजे से साढ़े आठ बजे तक करने पर चर्चा की गई।
मौके पर देविंदर सिंह बाबला, विनोद अग्रवाल, अरुण सूद, जगतार सिंह जग्गा, रविकांत शर्मा, महेश इंद्र सिंह, सचिन कुमार लोहिता समेत संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।