Advertisement
हमारी बहनें सशक्तीकरण की राह पर अग्रसर हैं : सीएम धामी

सीएम धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, "सचिवालय में मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना एवं मुख्यमंत्री महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तीकरण योजना के अंतर्गत मातृशक्ति द्वारा लगाए गए स्टॉलों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर घी की खरीदारी कर बहनों को प्रोत्साहित भी किया। स्टॉलों पर उपलब्ध उत्पादों का अवलोकन कर निश्चित रूप से कह सकता हूं कि हमारी बहनें समूहों के माध्यम से जुड़कर बेहतर उत्पाद बना रही हैं और सशक्तीकरण की राह पर अग्रसर हैं। वह अपने साथ ही परिवार की आर्थिकी और तरक्की में भी योगदान दे रही हैं।"
उन्होंने आगे लिखा, "स्वयं सहायता समूह द्वारा राखियां भी बनाई जा रही हैं। समस्त प्रदेशवासियों से अनुरोध है कि आप सभी इस रक्षाबंधन पर स्थानीय स्तर पर बनी राखियों एवं अन्य उत्पाद के क्रय को बढ़ावा दें और नारी शक्ति सशक्तीकरण में अपना योगदान सुनिश्चित करें।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


