Advertisement
पहलगाम हमले की बरसी पर कानपुर के शुभम द्विवेदी का परिवार आज भी दर्द में डूबा

शुभम द्विवेदी के पिता संजय द्विवेदी ने कहा कि यह एक ऐसी घटना थी, जिसकी हममें से किसी ने कभी कल्पना भी नहीं की थी। देश के किसी भी नागरिक ने ऐसे आतंकी हमले के बारे में सोचा भी नहीं था। यह पहली बार था जब देश के दुश्मनों ने देश को अस्थिर करने के इरादे से, धर्म पूछकर लोगों की हत्याएं कीं। यह एक अत्यंत दुखद और स्तब्ध कर देने वाली घटना थी।
उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत रूप से यह हमारे परिवार के लिए भी दुखद घटना थी। हम लोग आज भी उस दर्द को महसूस करते हैं और किसी तरीके से अपने जीवन में आगे बढ़ रहे हैं।
शुभम के पिता ने कहा कि हमारी मांग थी कि पहलगाम की घटना का बदला लिया जाए। निश्चित रूप से हमारी सरकार और सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के जरिया पहलगाम का बदला लिया। सरकार से हमारी एक और मांग थी कि इस आतंकी हमले में जान गंवाने वाले सभी 26 लोगों को कोई राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया जाए।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
कानपुर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


