no decision yet on levying tax on cash transactions of 50000 and above-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

50 हजार नकद लेन-देन पर टैक्स लगाने पर अभी नहीं हुआ निर्णय

khaskhabar.com: गुरुवार, 09 फ़रवरी 2017 6:23 PM (IST)
50 हजार नकद लेन-देन पर टैक्स लगाने पर अभी नहीं हुआ निर्णय
नई दिल्ली। वित्त मंत्रालय के एक अधिकारी ने गुरूवार को कहा कि 50 हजार रूपये अथवा इससे अधिक नकद लेन-देन करने पर बैंकिंग नकद लेनदेन कर (बीसीटीटी) लगाने के बारे में कोई निर्णय नहीं लिया गया है। मुख्यमंत्रियों की उच्चस्तरीय समिति ने नकद लेनदेन की सीमा तय करने और एक सीमा से अधिक नकद लेनदेन पर कर लगाने की सिफारिश की है। आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने कहा कि इस बारे में अभी कोई निर्णय नहीं किया गया है। एसोसिएटिड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्री (एसोचैम) के वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए दास ने कहा, कुछ सुझाव आए हैं (नकद लेनदेन पर कर लगाने के बारे में)... सरकार ने मुख्यमंत्रियों की समिति के सुझाव पर कोई निर्णय नहीं लिया है. सरकार रिपोर्ट का अध्ययन करेगी और उचित फैसला लेगी।

[@ Breaking News : अब घर बैठे पाए Free JIO sim होम डिलीवरी जानने के लिए यहाँ क्लिक करे]

[@ एटीएम उगलता रहा रुपए, लोग रात भर समेटते रहे]

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement