Advertisement
2024 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी के साथ कोई गठबंधन नहीं : देवेगौड़ा

कर्नाटक में कांग्रेस के खिलाफ जद(एस)-भाजपा गठबंधन के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि दोनों पार्टियां इस संबंध में बातचीत कर रही है। अगर वे एकजुट हो जाएं तो हमें कोई परेशानी नहीं है। हम राज्य में 15 से 20 लोकसभा सीटें जीतने जा रहे हैं। सिद्धारमैया ने कहा कि चाहे वे जेडी(एस) और बीजेपी साथ आएं या नहीं, हम विजयी होंगे।
कर्नाटक में 28 लोकसभा सीटें हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 25 सीटें जीतीं थी। वहीं कांग्रेस और जद(एस) एक-एक सीट जीतने में सफल रही थी। बाकि एक सीट पर निर्दलीय ने जीत दर्ज की थी। इस बीच, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने हुबली में कहा कि गठबंधन हो या न हो, कांग्रेस कर्नाटक में 15 से 20 लोकसभा सीटें जीतेगी।
आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


